CONGRESS MEET: अनुपमा ने कहा बाघमारा की तरह धनबाद में ढुल्लू महतो का गुंडाराज नहीं चलने दूंगी.. बेरमो MLA अनूप ने कहा…कांग्रेस में सभी लोग एक जुट,…ललन चौबे के पार्टी छोड़ने से कांग्रेस की सेहत पर कोई असर नहीं..

धनबाद (DHANBAD,)धनबाद लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के पक्ष में चुनावी रणनीति बनाने को लेकर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी की आवश्यक बैठक शुक्रवार को एक निजी होटल के सभागार में किया गया…इस बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह और उनके पति बेरमो विधायक अनूप सिंह भी सभा में उपस्थित रहें…

इस बैठक में कांग्रेस के पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक समेत पार्टी के पदाधिकारीगण,वरिष्ठ कांग्रेसी , एआईसीसी के सभी सदस्य,प्रदेश डेलिगेट,प्रदेश कांग्रेस के सभी पदाधिकारीगण,सभी मंच -मोर्चा के जिलाध्यक्षों एवं सभी प्रखंड/नगर कांग्रेस अध्यक्षों एवं सभी विधानसभा एवं प्रखंड\नगर के प्रभारी मौजूद रहें..

इस दौरान अनुपमा सिंह ने कहां कि इस बार धनबाद में कांग्रेस का परचम लहराएगा और बीजेपी को सशक्त हर का मुंह देखना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी के जो प्रत्याशी हैं उसे यहां के बुद्धिजीवी वर्ग काफी खफा हैं और निश्चित रूप से इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

उनसे यह पूछा गया कि उनका विरोध हो रहा है उस पर उन्होंने कहा कि सभी जगह सभी लोग खुश नहीं होते हैं विरोध जो कर रहे हैं वह अभी अपने हैं और उन्हें वे जरूर मना लेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उनसे ज्यादा विरोध भाजपा के प्रत्याशी ढुल्लू महतो का हो रहा है। ढुल्लू महतो का बैकग्राउंड और चरित्र धनबाद की पूरी जनता जानती है,

इसलिए धनबाद के बहुत सारे बुद्धिजीवी लोग उनके संपर्क में हैं और उन्हें यह विश्वास दिलाया है कि इस बार बाघमारा की तरह धनबाद लोकसभा में गुंडाराज कायम नहीं होने दिया जाएगा इसका जवाब लोग कांग्रेस को जीत कर देंगे।

अनुपमा सिंह ने कहा कि धनबाद की जनता से उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है धनबाद की जनता अगर मुझे जिताती है तो हम उसके पैमाने पर हमेशा खरे उतरेंगे। उन्होंने कहा कि धनबाद में बीजेपी का गढ़ काफी वर्षों से रहा है लेकिन धनबाद को कुछ नहीं मिल पाया है धनबाद को वह सब दिलाएंगी जो धनबाद को मिलना चाहिए, धनबाद की जनता के साथ हुए हर सुख दुख में हमेशा खड़ी रहेंगी।

इस दौरान अनुपमा सिंह ने कहा कि उनकी उम्मीदवारी से पार्टी में कोई नाराज नहीं है …सभी लोग का सहयोग और समर्थन मिल रहा है…वही पार्टी नेता ललंत चौबे के विरोध में कांग्रेस पार्टी छोड़ने के सवाल पर विधायक अनूप सिंह ने कहा कि उनके जाने से कांग्रेस के सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा,,वही अनूप ने कहा कि वे लोग धनबाद के जामाडोबा में स्थाई रूप से निवास स्थान बनाया है…आगे भी यहीं रहेंगे

NEWS ANP के लिए नितेश के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *