झरिया(JHARIYA): झरिया विधानसभा यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सह वरिष्ठ कांग्रेस नेता रविन्द्र सिंह के बीते देर शाम को अपने आवास जियलगोड़ा मे निधन हो गया।

सूचना पाकर पार्टी के सदस्यों व नेताओं ने मृतक रविंद्र के आवास जियलगोड़ा पहुंच सम्मान के साथ उनके पार्थिव शरीर पर कांग्रेस झंडा देकर अन्तिम विदाई गुरुवार को किया गया।
जिनका अंतिम संस्कार दामोदर नदी के मोहलबनी घाट पर किया गया। मौके पर धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, झारखंड प्रदेश कांग्रेस सचिव सह प्रवक्ता समशेर आलम के साथ रत्नेश यादव, सतीश रजक, मुख़्तार खान, प्रकाश शर्मा, अनिल पांडे, किशोर कुमार, भोला सिंह, बीरेंद्र गुप्ता, भगवान दास, अर्जुन विश्वकर्मा,निशार अहमद, राकेश पासवान, कुंदन कुमार मोदक आदि मौजूद थे।
NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply