झारखंड में विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस ने निकाली वैकेंसी… धनबाद में उम्मीदवारों ने शुरू किया आवेदन फार्म जमा करना..धनबाद झरिया और बाघमारा से उम्मीदवारों जमा किया बायोडाटा..

झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से जहां सभी जिलों से बायोडाटा के साथ आवेदन फार्म लेने शुरू कर दिए गए हैं वहीं धनबाद जिला कांग्रेस ने भी पार्टी कार्यालय में सुबह 11:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच आवेदन फॉर्म जमा करने का समय निर्धारित कर दिया है

धनबाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के अनुसार आगामी 28 अगस्त तक कोई भी पार्टी नेता ,कार्यकर्तत और समाजसेवी जो कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ना चाहता है वो अपने बायोडाटा के साथ कांग्रेस के अधिकृत फॉर्म को भरकर जमा कर सकता है इस पर्ची में उसे अपने राजनीतिक सामाजिक कार्यों के साथ शैक्षणिक और अपराधिक रिकॉर्ड की भी जानकारी देनी होगी.. साथ ही उसके द्वारा अब तक किए गए सामाजिक कार्यों का उल्लेख भी किया जाना है

धनबाद विधान सभा क्षेत्र संख्या 40 से कांग्रेस के टिकट की दावेदारी करने वाले में के. के. पोलटेकनिक के ई. रवी चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव वैभव सिंहा, रवी रंजन सिंह, धोबाटाड निवासी, गौरीशंकर प्रसाद ने भी नामांकन पत्र जमा किया। वही बाघमारा विधान सभा क्षेत्र संख्या 43 से पूर्व मंत्री स्व ओपी लाल के पुत्र अशोक प्रकास लाल, जिला परिषद सदस्य पती राजेश राम, झरिया विधान सभा क्षेत्र संख्या 41 से जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष मजदूर नेता कालीचरण यादव, जिला महासचिव भगत सिंह,ने अपनी दावेदारी किया है। सिंदरी विधान सभा क्षेत्र संख्या 43 से कांग्रेस नेत्री उषा पासवान ने भी नामांकन दाखिल किया है।
धनबाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा दिनांक 29 अगस्त 24 तक दावेदारों का आवेदन लिया जाएगा।
जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा आज सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मैं कांग्रेस कार्यालय में स्वयं उपस्थित रहते हुए सभी का नामांकन पत्र स्वीकार किया।

शुक्रवार को धनबाद विधानसभा से कांग्रेस के प्रदेश सचिव पंकज मिश्रा ने चुनाव लड़ने के लिए अपना आवेदन हाउसिंग कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में जमा कराया कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष सिंह को दिए अपने आवेदन फॉर्म और बायोडाटा में पंकज मिश्रा ने पिछले 22 वर्षों के राजनीतिक सफर का ब्योरा दिया है.. NEWS ANP से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता पंकज मिश्रा ने बताया कि वह चुनाव लड़कर धनबाद विधानसभा की समस्याओं को दूर करना चाहते हैं ..धनबाद में विकास करने के साथ ही माफियाओं से मुक्ति दिलाना उनकी प्राथमिकता हैं.. इधर कांग्रेस जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने बताया कि धनबाद के सभी 6 विधानसभा सीटों पर उनकी पार्टी चुनावी तैयारी कर रही है ..वैसे पिछले बार गठबंधन के तहत तीन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस चुनाव लड़ी थी आगे भी जो गठबंधन के तहत सीट मिलेगी उसे पर पार्टी चुनाव लड़ेंगे लेकिन 6 विधानसभा से चुनाव लड़ने वाली उम्मीदवारों के आवेदन स्वीकार किए जा रहे हैं और इन आवेदनों को 28 तारीख तक जमा लेने के बाद 29 को रांची में भेजा जाएगा जहां पार्टी नेतृत्व इसकी स्कूटनी करेगी हालांकि आवेदन शुल्क क्या रखा गया है इसकी जानकारी पार्टी जिला अध्यक्ष ने नहीं दी लेकिन उन्होंने यह बताया कि विस चुनाव में उम्मीदवारी की लंबी लिस्ट है लेकिन टिकट देने में स्थानीय निवासी को ही वरीयता दी जाएगी…

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…