
नई दिल्ली,(NEW DELHI)लोकसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने 16 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। जारी लिस्ट में ओडिशा के नौ, हिमाचल प्रदेश के दो एवं गुजरात की चार लोकसभा सीट के लिये उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है।

वहीं, चंडीगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी को टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट पर भाजपा उम्मीदवार और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह को टिकट दिया है। विक्रमादित्य सिंह कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई की प्रमुख प्रतिभा सिंह के बेटे हैं।..
झारखंड के चार सीटों पर आज प्रत्याशी का एलान हो जायेगा.. सूत्रों से मिली सूचना के अनुसार रांची से सुबोध कांत सहाय, गोड्डा से प्रदीप यादव, चतरा से गिरीनाथ सिंह ,धनबाद से अनुपमा सिंह संभावित उम्मीदवार हो सकती है..हालांकि प्रत्याशी की दौर में पूर्व मंत्री ददई दुबे,पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो और गिरिडीह पूर्व सांसद रविंद्र पांडेय के साथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की भी रेस में होने की चर्चा है…लेकिन अभी तक धनबाद लोकसभा प्रत्याशी के रूप में बेरमो विधायक जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह की धर्मपत्नी अनुपमा सिंह का नाम सबसे ऊपर है..रविवार की शाम तक प्रत्याशी घोषित होने के आसार है..हालांकि बीजेपी ने पिछले 24मार्च को 21दिन पहले ही धनबाद लोकसभा से बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..
Leave a Reply