पुरानी रंजिस में हुई मारपीट, एक घायल, ओपी में शिकायत।

धनबाद(DHANBAD)निरसा।।कुमारधुबी ओपी अंतर्गत शंकर टाकीज के समीप मंगलवार की शाम करीब 8 बजे पुरानी रंजिस को लेकर हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सर और हांथ से काफी खून निकला है। घटना के बाद मैथनमोड़ निवासी घायल समर कुमार (19) वर्ष कुमारधुबी ओपी पहुंचा तथा पुरे घटना की जानकारी दी। पुलिस उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए इलाज हेतु निरसा भेज दिया है। घटना के संबंध में जानकारी देते हुए समर की मां ने बताया की घटना के कुछ देर पहले ही वह परिजनों के साथ शंकर टाकीज समीप मेडिकल दूकान जा रहा था। तभी पहले से घात लगाए मैथनमोड़ एवं कालीमण्डा के युवक उसपर रड एवं रिवालवार के बट से मैथनमोड़ निवासी विक्की यादव एवं विवेक यादव उसके सर पर हमला कर दिया. जिससे उसका सर फट गया वही कालीमंडा के शंकर यादव, सौरभ यादव, राकेश यादव सहित अन्य रड के प्रहार से किया। जिससे उसका हांथ फट गया। उसका काफी खून बहा है। पंचायत चुनाव के समय से ही ये लोग मेरे बेटे के पीछे पड़े हुए थे। यहां तक की वे लोग जान से मारने तक की धमकी दे चुका है। इस पुरे मामले कों लेकर  ओपी प्रभारी पंकज कुमार ने कहा की पीड़ित शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी।