गोविंदपुर में पुत्र समेत कोयला व्यवसायी अगवा,..01 करोड़ फिरौती मांगी,9 घंटे बाद महुदा में पिता-पुत्र को मुक्त कर भाग निकले अपहरणकर्ता,दो अपहर्ता गिरफ्तार…

धनबाद (DHANBAD)गोविंदपुर थाना के कुरची मोड़ के पास शनिवार की सुबह 10 बजे एसयूवी सवार पांच अपराधियों ने कोयला व्यवसायी 35वर्षीय रंजीत शर्मा एवं उसके चार वर्षीय पुत्र ऋषभ का अपहरण कर लिया। रंजीत अपने पुत्र के साथ बजे गोविंदपुर बाजार गए थे। गेहूं पिसा कर सुबह 9 गेहूं पिसाने के क्रम में अपराधकर्मियों घर लौटने मोटरसाइकिल को रोक कर ने उनकी दोनों को जबरन एसयूवी में बिठाकर गोविंदपुर की ओर भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर रंजीत पत्नी रानी शर्मा ने शर्मा की गोविंदपुर थाना में इसकी सूचना दी। अपहर्ताओं के द्वारा एक करोड़ की फिरौती मांगने
व उसके बेटे मुक्त जिजीत कर सकल की सवत कर गोविंदपुर थाना लाकर पूरी जानकारी ली। वहीं, रंजीत को मुक्त करने के बाद अपहर्ता 8 लेन पर स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए रुके थे। पुलिस ने वहां छापा मारा तो एक मौके पर पकड़ा गया। दूसरा तेतुलमारी सुभाष चौक पर धराया। तीन भागने में सफल हो गए। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं की एसयूवी भी जब्त की है। बताया जा रहा है कि पकड़ाए अपराधी केंदुआ-लोयाबाद क्षेत्र के रहने वाले हैं। एक का नाम पिंटू बताया जा रहा है। अब पुलिस तफ्तीश कर रही है कि आखिरकार रंजीत व उसके बेटे का अपहरण फिरौती के लिए हुआ था या कोई और मकसद था। गया के रहने वाले रंजीत अपने परिवार के साथ पिछले चार वर्षों से कुरची मोड़ पर बने अपने घर में रह रहे हैं। की भी बात सामने आई।

व्यवसायी के दोस्तों को कॉल कर मांगी जा रही थी फिरौती

अपहरणकर्ताओं ने मारपीट करने के बाद रंजीत के मोबाइल, घड़ी, चेन एवं अंगूठी छीन लिए। उनसे एक करोड़ की फिरौती की मांग रहे थे। रंजीत के मोबाइल से उसके मित्रों से भी संपर्क कर अपहरणकर्ताओं ने फिरौती की राशि उपलब्ध कराने का दबाव बनाया। हालांकि रंजीत शर्मा एवं उनके मित्रों ने एक करोड़ दे पाने में असमर्थता जताई। इसके बाद मारपीट कर अपराधियों ने उसे महुदा में छोड़ दिया।

व्यवसायी की पत्नी रानी से कहा-हम सीबीआई वाले हैं

रंजीत शर्मा की पत्नी रानी शर्मा एवं उनकी माता कमली देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी किसी से भी दुश्मनी नहीं है। जमीन-जायदाद एवं पैसा का भी किसी से लेनादेन नहीं है। पत्नी ने बताया कि वह लगातार पति के मोबाइल पर फोन कर रही थी, लेकिन वह बंद मिल रहा था। शाम 4:17 पर जब कॉल रिसीव हुआ तो अपहरणकर्ताओं ने कहा-घबराइए मत, हम लोग सीबीआई वाले हैं।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..