सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू ईडी ऑफिस नहीं पहुंचे..

रांची(RANCHI): ईडी के समन पर सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक श्रीवास्तव उर्फ पिंटू ईडी दफ्तर नहीं पहुचे. मंगलवार को दिन के 11 बजे पिंटू को ईडी दफ्तर हाजिर होना था.

गौरतलब है कि तीन जनवरी को ईडी ने साहिबगंज में हुए 1250 करोड़ के अवैध खनन मामले में झारखंड और बंगाल में एक दर्जन ठिकानों पर एक साथ रेड किया था. तीन जनवरी को सीएम के प्रेस सलाहकार के आवास पर भी रेड किया गया था. रेड के बाद ही ईडी ने पिंटू को समन जारी कर 17 जनवरी को पूछताछ के लिए बुलाया था.

लेकिन दोपहर दो बजे तक पिंटू ईडी दफ्तर नहीं पहुचे थे. ईडी अब अभिषेक श्रीवास्तव को दूसरा समन जारी कर सकती है.


साहिबगंज में 1250 करोड़ के अवैध खनन और ईडी के गवाह विजय हांसदा को प्रभावित करने से जुड़े मामले में ईडी ने 3 जनवरी को बड़ी कार्रवाई की थी.

ईडी ने बुधवार की सुबह सात बजे एक साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू, साहिबगंज के डीसी रामनिवास यादव, डीएसपी राजेंद्र दुबे, साहिबगंज के खनन कारोबारी खुदानिया बंधु, मुख्यमंत्री के दोस्त विनोद कुमार सिंह, रौशन सिंह, कोलकाता के कारोबारी अभय सरावगी, पूर्व विधायक पप्पू यादव, रांची के बिरसा मुंडा जेल के जमादार अवधेश कुमार के ठिकानों पर रेड किया था. छापेमारी के दौरान शेल कंपनियों के जरिए निवेश, संदिग्ध फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन के साक्ष्य एजेंसी को मिले हैं. बरामदगी के आधार पर ही ईडी अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

NEWS ANP के लिए रांची से V SIngh की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *