चीनी कारोबारी को सरेराह गोलियों से भूना…

पलामू चीनी कारोबारी शुभम गुप्ता को सरेराह गोलियों से छलनी कर दिया गया। जानकारी के अनुसार उन्हें 6 गोलियां मारी गई। गोली उनके छाती, पेट और कमर में लगी। एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने इस दुस्साहिसक वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद हवाई फायरिंग करते हुए

वहां से भाग निकलने में कामयाब रहे। हरिहरगंज के रहने वाले कारोबारी शुभम अपने पिता के साथ थे। उनका चीनी का होलसेल बिजनेस है। वे छतरपुर के दुकानदारों से बकाया पैसा लेने गये थे। उनके पिता उसने थोड़ी दूर थे और शुभम अपनी कार में बैठे हुए थे। तभी उन्हें गोली मार दी गई।

फायरिंग के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आसपास के जुटे लोग जल्दबाजी में लहूलुहान शुभम गुप्ता को पहले छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल और फिर MMCH ले गये। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें रांची रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दरम्यान जख्मी शुभम गुप्ता ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और सुभम के हत्यारों की जल्द गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मिली सूचना पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और तफ्तीश में जुट गई। गोली किसने और क्यों मारी इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। वारदार को पलामू के छतरपुर थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..


Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *