लोकआस्था का महापर्व छठ घाटों पर भक्तिभाव से सुर्य भगवान भास्कर को अर्ग दिया…

सिंदरी(DHANBAD) लोकआस्था का महापर्व चैती छठ में सोमवार को सम्पूर्ण सिंदरी
क्षेत्र के समस्त छठ घाटों पर पूरी निष्ठा व रंगामाटी क्षेत्र के लोकप्रिय आईएम टाइप,रंगामाटी, सिंदरी छठ तालाब, सहारपुरा शिव मंदिर तालाब, सेवन लेख तालाब, डोमगड़ नदी, व अन्य घाटों पर व्रतियों ने सुर्य भगवान भाष्कर को अर्ग देकर भगवान सूर्य को अपनी निष्ठा व भक्ति समर्पित कर अपने एवं अपने परिवार की सुख शांति की कामना की।

आईएम टाइप,रंगामाटी, सिंदरी क्षेत्र छठ घाट पर जुटी व्रतियों की भारी भीड़ द्वारा छठ माँ एवं भगवान आदित्य को दिए जा रहे आस्था के अर्ग एवं हवन से सम्पूर्ण घाट परिसर छठमय हो गया। सोमवार को उदयचलगामी भगवान सूर्य को अर्ग दिया गया।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट...