पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल के टीटागढ़ रेलवे वैगन फैक्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। फैक्ट्री के अंदर रेलवे के लोहे के पार्ट्स, पहिए आदि रखे हुए ढेर में आग लग गई।
हालांकि रेलवे फाटक अंदर से बंद होने के कारण बाहर से आग फैलने का अंदाजा नहीं लग सका। स्थानीय निवासी फैक्ट्री के बाहर जमा हो गए, उन्हें लगा कि अगर आग फैल गई तो आसपास की बस्तियों और बाजारों के लोग खतरे में पड़ जाएंगे. आग लगने के बाद टीटागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची. मौके पर दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने की कोशिश कर रही हैं.
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..
Leave a Reply