झारखंड के सभी स्कूलों का बदला समय, आदेश जारी…

रांची(RANCHI) झारखंड में उ-हु-हु..हु-हु करा देने वाली ठंड और शीतलहर को देखते हुए सूबे के सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।

संबंधित आदेश झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार राज्य के सभी सरकारी, गैर सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में कल यानी 19 जनवरी से समय में परिवर्तन किया गया है। यह परिवर्तन आगामी 25 जनवरी तक किया गया है।

KG से फाइव तक की क्लासेस दिन के दस बजे से दो बजे तक चलाने का आदेश दिया गया है। वहीं, क्लास 6 से 12 तक की कक्षाएं 9 बजे से तीन बजे तक चलेंगी। सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन पहले की तरह चालू रहेगा।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..