
रांची (RANCHI ): झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भाजपा में शामिल हो गए हैं. प्रभात तारा मैदान में शिवराज सिंह चौहान और हेमंत विस्वा शर्मा की मौजूदगी में चंपाई सोरेन ने भाजपा की सदस्यता दिलवाई गई. चार दशक तक झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के साथ सियासी सफ़र करने वाले चंपाई सोरेन का भगवा रंग में रंगना एक बड़ा सियासी करवट झारखण्ड की राजनीति में है.
इस अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने बोला की चंपाई सोरेन के आने से पार्टी को एक नई ताकत मिलेगी और भाजपा कार्यकर्त्ताओं में एक नई ऊर्जा पैदा होगी. इसके साथ ही उन्होंने झारखण्ड मुक्ति मोर्चा पर कड़ा प्रहार किया और इसे परिवारवाद और दलालों की पार्टी बताया.चंपाई के आने से बाबूलाल मरांडी के नाराजगी की खबर भी सामने आई थी. लेकिन, आज खुद बाबूलाल ने अपने हाथों से माला पहनाकर चंपाई का बीजेपी से जुड़ने पर स्वागत किया.
आपको बता दे चंपाई सोरेन ने 28 अगस्त को ही शिबू सोरेन को पत्र के माध्यम से इस्तीफा सौंप दिया था और अपना दर्द साझा किया था.भाजपा में अपनी भूमिका के बारे में चंपाई सोरेन ने बताया कि, जो भी पार्टी जिम्मेदारी देगी, उसका पालन करेंगे. उनका मकसद झारखण्ड के विकास के साथ -साथ आदिवासिययों के वजूद को बचाना उनका लक्ष्य होगा.कोल्हान टाइगर चंपाई का इशारा बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर था. चंपाई इसे लेकर काफ़ी मुखर दिखलाई पड़ रहे है और उनकी नजर में भाजपा ही इसपर चिंता कर रही है, बाकी पार्टियों का इसपर कोई ध्यान नहीं है.
इधर, इस बीच चंपाई के भाजपा में जाने के बाद झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने भी सोशल मीडिया के जरिए तंज कसा और तस्वीर जारी करके इसे दल बदलुओं की प्रवासी बैठक बताया. जिसमे बाबूलाल मरांडी, हेमंत विस्वा, अर्जुन मुंडा, अमर बावरी और दीपक प्रकाश के बारे में इशारा किया गया कि वे किस पार्टी में पहले थे और अब बीजेपी के साथ जुड़ गए हैं.
चंपाई सोरेन के भाजपा में जुड़ने के साथ सभी की नजर यही रहेगी कि विधानसभा चुनाव में भाजपा को आखिर इसका कितना फायदा मिलता हैं.
NEWS ANP के लिए रांची शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट
Leave a Reply