CBI अधिकारी पहुँचे शेख़ शाहजहाँ के घर,विभिन्न कागजातों की कर रही जाँच…

संदेशखाली(SANDESHKHALI): सीआईडी से जाँच का जिम्मा लेने के बाद आज सीबीआई अधिकारियो के एक टिम कड़ी सुरक्षा के बीच संदेशखाली स्तिथ टीएमसी नेता शेख़ शाहजहाँ के घर पहुँचे। यहाँ सीबीआई अधिकारी सभी कागजातों की जाँच कर रहे है।

संदेशखाली का पूरा मामला क्या है?
5 जनवरी को ईडी की टीम पश्चिम बंगाल के राशन घोटाले में शाहजहां शेख के आवासों पर छापेमारी करने गई थी। इस दौरान ईडी के अधिकारियों की गाड़ियों पर पत्थरबाजी की गई। आरोप टीएमसी नेता शाहजहां शेख के समर्थकों पर लगा। इसके बाद से शाहजहां शेख फरार हो गया और समन करने के बावजूद एजेंसी के सामने पेश नहीं हुआ।

इधर ईडी ने घटना को लेकर एक शिकायत दर्ज कराई जिसके आधार पर शाहजहां के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। एक अधिकारी ने जानकारी दी कि केंद्रीय एजेंसी के अधिकारियों पर हमला करने के लिए अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की। इसके अलावा एजेंसी ने शाहजहां के खिलाफ लुकआउट नोटिस भी जारी किया था।

NEWS ANP के लिए पश्चिम बंगाल से अमरदेव की रिपोर्ट…