इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया धनबाद के अध्यक्ष बने सीए राहुल सुरेका..

धनबाद(DHANBAD): चार्टर्ड अकाउंटेंट एसोसिएशन ऑफ़ धनबाद की हाल ही में संपन्न बैठक में नए अध्यक्ष और सचिव का चुनाव किया गया।

22 फरवरी 2024 को न्यू मार्केट में आयोजित इकाई की हालिया बैठक में सीए राहुल सुरेका को अध्यक्ष और शशांक शेखर जयसवाल को इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स आफ इंडिया धनबाद का सचिव चुना गया। आगामी कार्यक्रमों से भी मीडिया को रूबरू कराया।

गुरुवार को मीडिया से बात करते हुए राहुल सुरेका ने कहा कि धनबाद में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट 29 मार्च 2024 से शुरू होगा। यह क्रिकेट बीसीसीएल के वाशरी डिवीजन के ग्राउंड में होगा। इसके अलावा होली मिलन समारोह एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा।

इसी मौके पर जीएसटी के ऊपर एक सेमिनार का भी आयोजन किया गया है जिसमें प्रवक्ता के रूप में सीए ललित झुनझुनवाला रहेंगे। जीएसटी में आ रही चुनौतियों पर विशेष ध्यान देने,जीएसटी में आ रही सारी बाधाओं व कानूनी उलझनों पर विस्तृत चर्चा करेंगे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..