UP : अयोध्या के भदरसा में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के संदेही गुनहगार मोईन खान के शॉपिंग कांप्लेक्स पर बुलडोजर चला दिया गया। गुरुवार को तीन JCB और एक पोकलैंड की मदद से दो मंजिला भवन को ध्वस्त कर दिया गया। लगभग चार घंटे तक चली कार्रवाई में कांप्लेक्स को जमींदोज कर दिया गया।
समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष मोईन खान के शॉपिंग कांप्लेक्स के निचले तल्ले में स्थित पंजाब नेशनल बैंक को खाली करा दिया गया। बैंक के बगल में स्थित सपा नेता की बेकरी के शोरूम को भी खाली कराया गया। एक अन्य दुकान में रखे कुछ सामान को हटाने का मौका मिला। बाकी दुकानें कई दिन पहले ही खाली की जा चुकी थीं। कांप्लेक्स के बिजली कनेक्शन को काटा गया। आज दिन के 1.28 बजे अयोध्या विकास प्राधिकरण के सचिव सत्येंद्र सिंह, SDM सोहावल अशोक सैनी और CO अयोध्या आशुतोष तिवारी की देखरेख में भवन को ध्वस्त करने का काम शुरू हुआ। प्राधिकरण के सचिव सतेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि शॉपिंग कांप्लेक्स का अवैध निर्माण किया गया था। इसे तालाब और चकरोड की जमीन पर कब्जा कर बनवाया गया था
News ANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट..
Leave a Reply