
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो एसीबी ने धनबाद के सीएस कार्यालय में शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए लिपिक पद स्थापित उमेश प्रसाद को ₹4000 घूस लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।
सूचना के बाद एसीबी ने की करवाई
बता दे कि सिविल सर्जन ऑफिस में लिपिक में स्थापित उमेश यादव दिव्यांग मेडिकल तथा डॉक्टर की संचिका विभाग संभालता है, वही घूस लेने की सूचना के आधार पर उमेश को शुक्रवार की सुबह रंगे हाथ ACB की टीम ने कारवाई की।
₹4000 रिश्वत की थी मांग
विकलांग सर्टिफिकेट बनाने के नाम पर ₹4000 रिश्वत मांगने को लेकर जानकारी मिली थी।जिसके बाद ACB की टीम ने गिरफ्तार कर उमेश से पूछताछ कर रही है।
NEWS ANP के लिए धनबाद से नितेश के साथ अंजली चक्रवती की रिपोर्ट….
Leave a Reply