झरिया बड़ा पोस्ट आफिस के शाखा प्रबंधक को मिला श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण…

झरिया। 22 जनवरी को अयोध्या में श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को
विहिप के धर्माचार्य संपर्क प्रमुख
आचार्य बलदेव पांडेय एवं एएन पी चैनल रिपोर्टर अरविंद सिंह ने
झरिया बड़ा पोस्ट ऑफिस के ब्रांच मैनेजर एच एन सिन्हा व सहयोगी कर्मियों को पूजित अक्षत एवं निमंत्रण पत्र दिया।

निमंत्रण पत्र मिलने पर पोस्ट ऑफिस के ब्रांच मैनेजर श्री सिन्हा ने अपार हर्ष व्यक्त करते हुए निमंत्रण पत्र को स्वीकार करते हुए श्री पांडेय जी के साथ साथ पत्रकार अरबिंद सिंह को इस नेक कार्य के लिए बधाई दी।

गौरतलब है कि श्री राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर पूरे भारत वर्ष में सनातन संस्कृति मानने वाले लोगों के बीच पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र रामभक्तों द्वारा बांटा जा रहा है।

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द की रिपोर्ट …