बोकारो रेंज के नए DIG सुरेंद्र कुमार झा ने कार्यभार संभाला..

बोकारो(BOKARO) बोकारो रेंज के डीआईजी के रूप में सुरेंद्र कुमार झा ने बुधवार को योगदान दिया।

डीआईजी का प्रभार लेने के बाद डीआईजी कार्यालय में बोकारो एसपी प्रियदर्शी आलोक समेत अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने कहा बोकारो रेंज के जनता की सेवा का मौका मिला है।पुलिस का जो दायित्व है, उसका निर्वहन होगा।

पुलिस और पब्लिक का संबंध अच्छा हो इसके लिए कार्य करेंगे, ताकि भयमुक्त समाज का निर्माण हो सके।इसके लिए रेंज के सभी जिलों के पुलिस पदाधिकारी मिल कर कार्य करेंगे,लेकिन इसके लिए आम लोगों का सहयोग भी अपेक्षित है।स्वच्छ पुलिसिंग के साथ भयमुक्त समाज का निर्माण के दिशा में सकारात्मक प्रयास किया जायेगा

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..