BJP के असंतुष्ट गुटों को मानने धनबाद पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी …धनबाद व चतरा के नहीं बदले जाएंगे प्रत्याशी.. ढुल्लू ने कहा.. विपक्ष हार के “डर” से अब तक प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया..

धनबाद(DHANBAD)भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं की एक बैठक ब्लेसिंग हाल के सभागार में भारतीय जनता पार्टी धनबाद विधानसभा संयोजक श्री हरि प्रकाश लाटा जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई जी ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की सेवा है।

हम सभी आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में अपने देश तथा समाज की बेहतरी में योगदान दें और भारत को विकसित बनाएं।भाजपा के आप सभी कार्यकर्ता आदरणीय नरेन्द्र मोदी जी की कार्यसिद्धि व विजन को हर घर तक पहुँचाकर ‘400 पार’ के संकल्प को साकार करेंगे।आप कार्यकर्ताओं की मेहनत,निष्ठा और समर्पण से भाजपा 2024 में हैट्रिक लगाने जा रही है। आप सभी सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं।

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘विकसित भारत’ के संकल्प के साथ अपना देश दुनिया की बड़ी ताकत बन सके,इसके लिए यहां की जनता का आशीर्वाद और समर्थन भाजपा के साथ है। आप सभी कार्यकर्ता अपना बूथ सबसे मजबूत के मंत्र को लेकर जन-जन तक जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन कल्याण के किये गये कार्य की जानकारी देने का कार्य करें। निश्चित रूप से धनबाद में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय होगी।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के सांसद श्रीमान पशुपतिनाथ सिंह जी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में ‘सबका-साथ, सबका-विकास, सबका-विश्वास और सबका-प्रयास’ का हमारा संकल्प देशवासियों का उत्थान और राष्ट्र की तीव्र प्रगति सुनिश्चित कर रहा है।

विगत एक दशक में गरीब कल्याण,सांस्कृतिक विरासतों के पुनर्निर्माण व वैश्विक सम्मान की दिशा में भारत ने नए कीर्तिमान बनाये हैं। देश का जन-जन ‘एक बार फिर से मोदी सरकार’ का मन बना चुकी है।
इस अवसर पर बाघमारा के विधायक तथा धनबाद लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी श्री ढुल्लू महतो जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में जन सेवा की अद्भुत भावना देखने को मिलती है ।

भारतीय जनता पार्टी के मेहनती और समर्पित कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण में सदा ही कार्य करते हैं। एक तरफ हमारे पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विराट व्यक्तित्व और उनके द्वारा पिछले 10 वर्ष की किए गए विकास कार्य दूसरी तरफ बूथों पर कार्य करने वाले भारतीय जनता पार्टी के अनेकों कार्यकर्ता, निश्चित रूप से धनबाद सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय होगी।
धनबाद के विधायक श्री राज सिंहा जी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का वैचारिक आधार धनबाद विधानसभा सहित पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र में काफी मजबूत है। जन-जन का कल्याण ही भाजपा की प्राथमिकता है। धनबाद विधानसभा के कार्यकर्ता हर बूथ पर 10% मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में बढ़ाने के लिए संकल्पित हैं।

भारतीय जनता पार्टी के धनबाद महानगर जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि धनबाद विधानसभा सहित पूरे धनबाद जिला महानगर में बूथ समिति बन चुकी है और निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता इस बार सभी बूथों में पिछले मतदान में प्राप्त मतों से अधिक मत लाने के लिए संकल्पित हैं।

धनबाद लोकसभा प्रभारी सुरेश साहू ने धनबाद विधानसभा बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में वृत्त प्राप्त किया तथा कहा कि धनबाद विधानसभा सहित पूरे धनबाद जिला महानगर का संगठन अपनी कर्मठता और किसी भी कार्य को सफल करने के लिए प्रतिबद्धता के लिए प्रसिद्ध है निश्चित रूप से इस चुनाव में सफलता प्राप्त होगी।
धनबाद लोकसभा संयोजक सत्येंद्र कुमार ने कहा की सौभाग्य से हमारे झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रभारी लक्ष्मीकांत वाजपेई जी का यह इतिहास है कि आप जहां जहां प्रभारी बनकर गए वहां-वहां ऐतिहासिक जीत प्राप्त हुई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी ढुल्लू महतो जी के पक्ष में पूरे धनबाद लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक लहर देखने को मिल रही है।

निश्चित रूप से हमें विजय प्राप्त होगी।
धनबाद विधानसभा के संयोजक श्री हरि प्रकाश लता जी ने कहा की प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिया गया नारा अबकी बार 400 पार में धनबाद विधानसभा भी अपना योगदान निभा कर धनबाद लोकसभा क्षेत्र में ऐतिहासिक विजय दिलाने का कार्य करेगा।

मंच का संचालन महामंत्री नितिन भट्ट तथा धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री रवि सिंहा ने किया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह प्रदेश आईटी प्रभारी अमरनाथ झा, धनबाद जिला महानगर भाजपा प्रभारी राजकुमार श्रीवास्तव,वरिष्ठ नेता अजय त्रिवेदी,अरुण झा, चंद्रशेखर सिंह,संजीव अग्रवाल,रमेश राही,
विधानसभा सहसंयोजक पुरुषोत्तम रंजन तथा श्याम गुप्ता, संजय झा,मानस प्रसून,वीरेन्द्र हांसदा,कन्हैया पांडे,मिल्टन पार्थसारथी,

चंद्रशेखर मुन्ना,पंकज सिंहा,सुशील सिंह रुपेश सिन्हा ,अमलेश सिंह, निर्मल प्रधान, मौसम सिंह ,राजकुमार मंडल, शिवेंद्र सिंह सोनू, विकास मिश्रा, सुमन सिंह,आनंद खंडेलवाल,प्रियंका रंजन,रीता प्रसाद,रमा सिंहा ,बॉबी पांडे, रजनीश तिवारी ,अमरजीत संतोष साव, अभिमन्यु कुमार, रामदेव महतो, देवासी पाल,रूमकी गुप्ता ,संतोषी आनंद,अनिल सिंहा, ललन मिश्रा ,चुन्ना सिंह
सहित अनेको उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट