धनबाद(DHANBAD) अगामी 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा नेता कपूर गोराई के नेतृत्व में सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के साथ गुरूवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। वहीं सिंदरी विधानसभा बलियापुर प्रखंड के मुकुंदा तिरंगा मोड़ से पैदल जुलूस निकालकर कुशमाटाड़, एमओसीपी, अलकडीहा आदि जगहों में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों एवं वहां के लोगों से मुलाकात कर 25 मई को होने वाली चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ढुल्लू महतो के पक्ष में पर्ची बांट कर वोट देने की अपील की।
वहीं भाजपा नेता कपूर गोराई ने कहा कि आज भाजपा माटी का बेटा को टिकट दिया है हमलोग पुरी जी जान से मेहनत कर रहे हैं ताकि ढुल्लू महतो धनबाद का सांसद बने और धनबाद का विकास करे। धनबाद में जल्द एम्स और एअरपोर्ट बनेगा।
NEWS ANP के लिए बलियापुर से सिंधु कुमार की रिपोर्ट…

Leave a Reply