
धनबाद (DHANBAD)धनबाद के भाजपा विधायक राज सिन्हा शुक्रवार को वासेपुर के पांडर पाला पहुंचकर पिछले दिनों मुहर्रम जुलूस के दौरान हुई घटना की जानकारी ली… पीड़ितो से मिले..इस दौरान डीएसपी.विधि व्यवस्था दीपक कुमार और वासेपुर के पूर्व पार्षद निषार आलम भी उपस्थित रहें।विधायक राज सिन्हा ने कहा की मुहर्रम जुलूस के दौरान बीते दिनों पाण्डरपाला भारत चौक एवं कुम्हार टोली में असामाजिक तत्वों के द्वारा आपसी सौहार्द व शांति भंग करने का पूरा प्रयास किया गया,यह काफ़ी दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उन्होंने इस घटना के लिए स्थानीय पुलिस की विफलता करार दिया..
विधायक ने सवाल उठाया कि आखिर रूट पहले से तय था..तो फिर इसे अंतिम समय में बदला क्यों गया..इसके पीछे किसी राजनीतिक साजिश से इंकार नहीं किया जा सकता…विधायक ने यह भी कहा धनबाद शहर में सभी लोग हमेशा से प्रेम और भाईचारा के साथ मिल जुल रहते आए है…जिन लोगों ने यहां शांति भंग करने की कोशिश की है उस पर कठोर कार्रवाई किया जाना चाहिए..उन्होंने नशेड़ियों पर भी कार्रवाई की मांग की जो सभ्य समाज में आतंक मचा रहें है..
विधायक ने SSP और डीसी से भी की मांग..पंडरपाला की घटना स्थल का जायजा लेने के बाद धनबाद विधायक राज सिन्हा धनबाद एसएसपी से मिलने समाहरणालय पहुंचे…जहां SSP एचपी जनार्दनन से मुलाक़ात कर पाण्डरपाला में एक पुलिस टीओपी. स्थापित करने, असामाजिक तत्वों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की मांग की…
विधायक राज ने टी.ओ.पी. स्थापित करने के लिए अपने विधायक निधि से कमरे का निर्माण भी पाण्डरपाला में कराने की घोषणा की है…वही विधायक राज सिन्हा ने डीसी माधवी मिश्रा से इस घटना में जिनके घर ,दुकान और गाड़ी को नुक्सान पहुंचा है उन पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की..इधर वासेपुर के पूर्व पार्षद निसार आलम ने कहा कि इस घटना से हम सभी शर्मशार हुए है..उन्होंने कहा की हम सभी के बीच प्रेम और भाईचारा हमेशा से कायम रहेगी…इसके लेकर सामाजिक पहल की जाएगी..
NEWS ANP के लिए सोनू के साथ कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट...
Leave a Reply