
धनबाद(DHANBAD)निरसा।भारतीय जनता पार्टी निरसा मंडल द्वारा यज्ञ मैदान स्थित भाजपा नेता मन्नू तिवारी के आवासीय कार्यालय पर बाबा साहेब डॉ. भीमरावअंबेडकर की जयंती समरसता दिवस के रूप में मनाया गया, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए भारत का संविधान तैयार किया। देश की सत्ता में सबसे लंबे समय तक राज करने वाली कांग्रेस ने बाबा साहेब का कभी सम्मान नहीं किया। मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके कार्य को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बृहस्पति पासवान एवं संचालन सजल दास ने किया । मौके पर मन्नू तिवारी, बांपी चक्रवर्ती, कृष्णा नंदन रवानी, चंडी मिश्रा, शंकर बाउरी, यादव राय, सत्यवान बाउरी, श्यामल राय, अशोक पासवान, पूर्णेन्दु मालाकार, उज्जवल मालाकार, अजीत तिवारी, शफीउल काजी, शाहिद काजी आदि उपस्थित थे ।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…
Leave a Reply