पूर्व प्रधानमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मोत्सव को भव्य बनाने को लेकर भाजपाइयों ने किया PC..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। पूर्व प्रधनमंत्री सह भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती भव्य रूप से मनाने को लेकर शुक्रवार को तालडांगा स्थित टाउन हॉल में अटल बिहारी बाजपेयी जयंती समारोह समिति द्वारा प्रेसवार्ता की गई।

जिसमें निरसा विधानसभा क्षेत्र के भाजपाई कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर शामिल हुए। कार्यक्रम को कैसे भव्य रूप से संपन्न किया जाय।

इसको लेकर सभी उपस्थित सदस्यों ने अपने अपने विचार रखे। प्रेसवार्ता के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष ग्रामीण जयप्रकाश सिंह ने बताया कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर दो हजार भगवा झंडा लगाया जाएगा।

उनकी जयंती पर भव्य वनभोज का भी आयोजन किया जाएगा। झारखंड के निर्माण में पूर्व प्रधानमंत्री के योगदान को भुलाया नही जा सकता। आज राज्य की सरकार झारखंड को लूटने पर लगी हुई है।

उनके मनसूबों को हमलोग सभी मिलकर 2024 में बाहर की रास्ता दिखाने का काम करेंगे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश सिंह ने की। प्रेसवार्ता के दौरान जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मनाने जा रहे है।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद समीर उरांव उपस्थित होंगे। साथ मे धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, सिंदरी विधानसभा प्रतिनिधि तारा देवी सहित जिला के तमाम अधिकारी एवं सदस्यों की मौजूदगी में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। झारखंड में उनकी जयंती मनाने के पीछे झारखंड निर्माण में उनका योगदान को याद करना तथा लोगों को उसके बारे में जानकारी देना है। मौके पर काफी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट….