
धनबाद (DHANBAD)भाजपा की महिला मोर्चा ने झारखंड सरकार की विरोध नीतियों के खिलाफ मंगलवार को समाहरणालय का घेराव कर आक्रोश प्रदर्शन किया। बता दें कि भाजपा की महिला मोर्चा ने हेमंत सरकार के विरोध में उपायुक्त कार्यालय पहुंची। भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष रीता यादव के नेतृत्व में आक्रोश रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया. इस आक्रोश रैली सह प्रदर्शन में झरिया, धनबाद, निरसा, सिंदरी विधानसभा की महिला मोर्चा के पदाधिकारियों समेत हजारों की संख्या में मातृ शक्ति ने जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष हेमंत सरकार के विरोध में प्रदर्शन किया, जहां मुख्य रूप से धनबाद विधायक राज सिन्हा, निरसा विधायक अपर्णा सेनगुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह, कार्यक्रम की प्रभारी परिंदा सिंह, जिप अध्यक्ष शारदा सिंह, प्रियंका पाल, भाजपा नेत्री तारा देवी समेत कई अन्य महिला, पुरुष पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हेमंत सरकार ने पांच सालों तक राज्य की महिलाओं को सिर्फ ठगने का काम किया : रागिनी सिंह
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान में हेमंत सरकार ने पांच सालों तक राज्य की महिलाओं को सिर्फ ठगने का ही काम किया है. गरीब महिलाओं को दो हजार रुपए महीना देने का वादा, नौकरी में महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण का वादा इस सरकार ने पूरा नही किया. राज्य में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है. आंकड़े बताते हैं कि 7 हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। जिसमें 50 प्रतिशत आदिवासी महिलाएं हैं। इसके बाद भी यह वर्तमान सरकार आदिवासी की हितैषी की सरकार अपने को बताती है. विधायक अपर्णा सेन गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं, साथ ही इस सरकार ने महिलाओं को सम्मान नही दिया. 2019 में चुनाव के वक्त बड़े बड़े वादे इस सरकार ने किए थे। जिसे पूरा नहीं किया गया। परिंदा सिंह ने कहा कि आज महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहा है। जिसे लेकर महिलाओ में भारी आक्रोश है. आने वाले समय में इस महिला विरोधी सरकार को महिला शक्ति द्वारा करारा जवाब दिया जाएगा।
NEWSANP के लिए सोनू की रिपोर्ट
Leave a Reply