दुग्धा में BJP नेताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी का किया भव्य स्वागत…

दुग्धा(BOKARO) गिरिडीह सांसद सह एनडीए गठबंधन के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र से घोषित प्रत्याशी चंद्र प्रकाश चौधरी ने शनिवार को भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड के भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ दुगदा एवं चंद्रपुरा में मुलाकात की।इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी को बुके देकर,फूल माला पहनकर एवं गमछा ओढ़ाकर का भव्य स्वागत किया।

मौके पर जिला परिषद सदस्य नीतू सिंह,पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो,भाजपा प्रदेश का समिति सदस्य चंद्रशेखर महथा, चंद्रपुर मंडल चुनाव प्रभारी अरुण सिंह ,भाजपा प्रखंड महामंत्री कमलेश यादव,भरत झा, छतन कुमार ललित लहरे, लखींद्र नाग,सुमन सिंह,नरेश सिंह,मुकेश सिन्हा,सांसद प्रतिनिधि रौशन महतो, मिथिलेश महतो,पप्पु मंडल,रूपेश राय,सुनील मिश्रा,सुरेन्द्र गिरि आदि कार्यकर्ता शामिल थें।

चंद्रपुरा स्टेशन रोड में भी पूर्व प्रमुख अनिल कुमार महतो चंद्रपुर प्रमुख चांदनी परवीन सामाजिक कार्यकर्ता विनोद प्रताप सिंहा,ओम प्रकाश महतो, ओम प्रकाश महतो, जुग्गु मुर्मू, सुनील झा,प्रवीण वर्मा, प्रेम शर्मा,मोहम्मद मुमताज,राकेश प्रभाकर,रामेश्वर उराव, आदि लोगों ने सांसद श्री चौधरी को बुके देकर फूल माला पहनकर एवं गमछा ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र सिंह की रिपोर्ट…