सात दिनों तक चलने वाली श्रीमद भागवत कथा में सम्मलित हुई भाजपा नेत्री रागिनी सिंह,माथा टेक क्षेत्र की जनता की खुशहाली के लिए भगवान से किया कामना…


झरिया(JHARIA)भौरा 12 नंबर कुम्हार पट्टी में आयोजित सात दिवसीय बाल गोपाल श्री भागवत कथा महा यज्ञ एवं श्री हनुमान मंदिर प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में बुधवार को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह यज्ञ स्थल पहुंची एवं पूजन हवन किया साथ ही श्री हनुमान मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में सम्मिलित हुई जहा सर्व प्रथम नारियल फोड़ एवं फीता काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं विधिवत पूजा अर्चना कर बजरंगबली का आशीर्वाद लिया।

वही पूजा समिति को सफल आयोजन पर अपनी विशेष शुभकामनाएं दी। इस दौरान मीडिया बंधुओं को संबोधित करते हुए रागिनी सिंह ने कहा कि जहा कथा और यज्ञ होता है वहा सारी नकरात्मक शक्तियां क्षीण हो जाती है। मैं प्रभु से क्षेत्र के लोगो की खुशहाली की कामना करती हूं।

मौके पर उमेश यादव, शिव कुमार यादव, अभिषेक पाण्डेय, जयलाल शर्मा, विकाश विश्वकर्मा, निमाई कुम्हार, पुकार यादव, संजीव सिंह, रवि चक्रवर्ती, विधान पांडेय, रवि कुमार पाल के अलावा सैकड़ों की संख्या में स्थानीय श्रद्धालु गण मौजूद थे.

NEWS ANP के लिए झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट...