चंद्रपुरा में मतदान केंद्रों की समीक्षा में जुटी बीजेपी…

चंद्रपुरा(CHANDRAPURA) BJP चंद्रपुरा प्रखंड के शक्ति केंद्र दुग्दा उत्तरी पंचायत के बूथ अध्यक्षों की बैठक अरुण सिंह के आवासीय कार्यालय एस आई टी कालोनी दुग्दा में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा चंद्रपुरा मंडल चुनाव प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने किया और संचालन भाजपा प्रखंड महामंत्री कमलेश यादव के किया।बैठक में दुग्दा उत्तरी पंचायत के शक्ति केंद्र के अंदर आने वाले चार मतदान केंद्रों के मतदाताओ की समीक्षा की गई।

बैठक में भाजपा चंद्रपुरा मंडल के चुनाव प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शक्ति केंद्र अंदर आनेवाले सभी चार बूथों के बूथ अध्यक्ष वोटर लिस्ट की समीक्षा करें ।साथ ही साथ मतदाताओ के घरों तक पहुँचकर उनके मतदाता पहचान पत्र से वोटर लिस्ट की मिलान करे।ऐसा करने से मतदाता से सीधा संबंध स्थापित होगा और अपने पार्टी के समर्थित प्रत्याशी को ज्यादा से ज्यादा वोट दिला सकेंगे।

बैठक में शक्ति केंद्र प्रभारी भूपेंद्र मंडल उर्फ पप्पू, दयावंती शर्मा, श्यामसुंदर मोदी, अशोक महतो, घनश्याम महतो, लालबाबू चौहान,दिलीप चौहान, उपेंद्र गोश्वामी, संजय सेन, भोला कुमार निमलाल महतो, मनोज ठाकुर, रामजीलाल साव, शंकर स्वर्णकार, मनोज गुप्ता, राजेश साव समेत कई अन्य लोग उपथित थे।

NEWS ANP के लिए बोकारो से धर्मेन्द्र की रिपोर्ट…