
धनबाद (DHANBAD) कोल सिटी धनबाद शहर में चेन छिनतई की घटना रुक नहीं रही। गुरुवार को बाइक सवार अपराधियों ने दो घटनाओं को अंजाम दिया। एक महिला के गले से चेन छिनतई का प्रयास किया तो दूसरी महिला के गले से सोने की चेन छीन कर भागने में सफल हो गए। पहली घटना हाउसिंग कॉलोनी में हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने शाम के 5:30 बजे कांग्रेस नेता सत्यनारायण शर्मा की पत्नी लीला देवी के गले से चेन छीनने का प्रयास किया। हालांकि महिला ने चेन का पकड़ लिया। इस कारण अपराधियों के हाथ माला का रुद्राक्ष ही लग पाया। बाकी रुद्राक्ष में लगा लॉकेट बच गया।

दूसरी वारदात शाम 6:30 बजे गोल्फ ग्राउंड के पास हुई है। बाइक सवार अपराधियों ने निर्मला चौधरी नामक महिला के गले से चेन झपटा और हीरापुर की तरफ फरार हो गए।टारगेट में है हाउसिंग कॉलोनी और गोल्फ ग्राउंड का इलाका..धनबाद के पॉश इलाके में शुमार हाउसिंग कॉलोनी और गोल्फ ग्राउंड का इलाका इन दिनों बाइकर्स गैंग अपराधियों के निशाने पर हैं। आए दिन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।

रविवार की शाम 7:30 बजे बाइक सवार अपराधियों ने झारखंड पुलिस के एएसआई हरिशंकर शर्मा की पत्नी से चेन छिनतई कर ली थी। इसके पूर्व और भी चेन छिनतई की घटनाएं हुई हैं।दोनों घटनाओं की शिकायत धनबाद थाने में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों घटनाओं को एक ही बाइक सवार ने अंजाम दिया है। एक में सफलता नहीं मिलने पर दुबारा घटना को अंजाम दिया है।

बता दें कि इसके पहले भी बोकारो और जामताड़ा से जुड़े बाइकर्स गैंग के अपराधी धनबाद को अपना ठिकाना बनाकर चेन छीनतई की घटना को अंजाम दे चुके है.. लोकल गिरोह के साथ मिलकर एक बार फिर ये आतंक मचा रहें है..इनके निशाने पर है सोने की जेवरात पहनने वाली बुजुर्ग महिलाएं और वीआईपी इलाका..
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट.
Leave a Reply