भारत स्काउट और गाइड धनबाद के प्रतिभाओं का विकास एकमात्र लक्ष्य: डॉ.प्रशांत कुमार
धनबाद: धनबाद भारत स्काउट और गाइड धनबाद का प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए जिला सचिव सह प्राचार्य मोंटफोर्ट एकेडमी, आमाघाटा धनबाद ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा एकमात्र लक्ष्य अपने प्रतिभावान स्काउट और गाइड प्रतिभागियों को हर स्तर पर विकास की ओर ले जाना जहां वे प्रशिक्षित होकर समाज और राष्ट्र सेवा में अपना सहयोग दें सके।
नेतरहाट आवासीय विद्यालय में पिछले सप्ताह संपन्न हुई राज्य स्तरीय ट्रैकिंग कम नेचर स्टडी कार्यक्रम में सफल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का अकादमी सभागार में आयोजित सम्मान समारोह की अध्यक्षता संस्था के सभापति रजनीश कुमार लाभ ने किया। जिला संगठन आयुक्त अजीत कुमार ने अपने कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए आंगतुक पदाधिकारी और अतिथियों का परिचय करवाया। कार्यक्रम में नेतरहाट में भाग लिए सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और पुष्प कुछ देकर सम्मानित किया गया
जिसमें अमन कुमार बेसरा, बुवाई तांतुबाई, अमर हेंब्रम, अभिमन्यु कुमार सिंह, धनंजय विश्वकर्मा, जयदेव मंडल, सुमित टुडू, शुभम कुमार, सफर अब्बास, संजय कुमार, हर्ष टैगोर, पीहू कुमारी, खुशी कुमारी, खुशबू कुमारी एवं स्काउट मास्टर मोहित कुमार झा शामिल रहे। भारत स्काउट और गाइड के पदाधिकारी को भी संगठन के ओर से सम्मानित किया गया और उन्हें तुलसी का पौधा एवं मोमेंटो दिया गया।
सम्मान प्राप्त करने वालों में सभापति रजनीश कुमार लाभ, उपसभापति नीरज कुमार प्रसाद, सचिव डॉ प्रशांत कुमार, जिला संगठन आयुक्त अजीत कुमार, जिला स्काउट आयुक्त राजीव रंजन, जिला गाइड आयुक्त उर्वी मेहता, जिला प्रशिक्षक गाइड सुप्रभा कुमारी, कोषाध्यक्ष राम मनोज कुमार ठाकुर एवं सम्मान समारोह कार्यक्रम समन्वयतक प्रशांत बनर्जी शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रशांत बनर्जी ने तथा उपस्थितियों का धन्यवाद ज्ञापन सभापति रजनीश कुमार लाभ ने किया। राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply