धनबाद (DHANBAD) वर्षों लंबित बिजली की समस्या से जूझ रहे भूली वासियों के लिए खुशखबरी और सुनहरा पल आज का दिन रहा। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के नेतृत्व में भूली कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल JBVNL कार्यालय रांची में जेवीवीएनएल निर्देशक केके वर्मा से मिला एवं सकारात्मक बैठक हुई। बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह अनूप सिंह ने बताया एशिया की सबसे बड़ी श्रमिक नगरी में काफी अधिक पावर कट व लो वोल्टेज की समस्या, 4 से 5 घंटा ही भूलीवासियों को विद्युत मिल पाता है। जिसके कारण यहां जीवन बसर करने वाले यहां के जनमानस को निर्बाध बिजली न रहने के कारण बच्चों का पठन-पाठन से लेकर घरेलू कामकाज में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

यहां व्यवसाय करने वालों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है। लोग नरकीय जीवन जीने पर मजबूर हैं। दो तिहाई समय लोग अंधेरे में ही गुजर बसर करने पर मजबूर है। गंभीरता पूर्वक संज्ञान लेते हुए भूलीवासियों को विद्युत संयोग देने का काम करें। सीएमडी से भी मेरी दो दिन पूर्व बिजली की समस्या को लेकर वार्ता हो चुकी है। विद्युत विभाग के प्रधान निदेशक केके वर्मा ने दूरभाष से जेबीवीएनएल धनबाद को निर्देश दिया कि सीएमडी से एनओसी प्राप्त होते ही कैंप लगाकर सभी को विद्युत संयोग देने का काम करें। प्रतिनिधि मंडल में मनोज सिंह, दिनेश यादव, प्रमोद पासवान आदि थे। उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता सतपाल सिंह ब्रोका ने दी।
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट…..
Leave a Reply