अपनी आने वाली नई फ़िल्म की लोकेशन ढूंढने आसनसोल पहुँचे बांग्ला फ़िल्म अभिनेता देव…

आसनसोल:-अपनी आने वाली नई फ़िल्म की लोकेशन ढूंढने आसनसोल पहुँचे बांग्ला फ़िल्म अभिनेता देव इसीएल सोनपुर बाजारी कोलियरी का किया दौरा आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल के पाण्डेश्वर विधानसभा इलाके मे स्थित इसीएल के सोनपुर बाजारी कोलियरी बांगला फ़िल्म अभिनेता देव अपनी आने वाली नई फ़िल्म के सूटिंग के लिये लोकेशन ढूंढने के लिये पहुंचे हुए हैं।

उन्होने कोलियरी मे घूम -घूम कर फोटो सूट करवाया जिससे वह और उनकी फ़िल्म की टीम यह तय करेंगे की उनको कौन -कौन सी लोकेशन पर फ़िल्म की सूटिंग करणी है, बताया जा रहा है की यह सूटिंग चार दिनों तक चलेगी पर यह पता नही चल पाया है की फ़िल्म की सूटिंग किस तारीख को और किस दिन चलेगी और ना ही फ़िल्म के नाम का खुलासा किया गया।

वहीं वह आसनसोल मे स्थित वॉक्स म्यूजियम भी आए जहाँ मोम की मूर्तियां बनाने वाले सुशांत राय ने देव की मोम की मूर्ति बनाई थी जिस मूर्ति का उन्होंने उद्घाटन भी किया साथ मे उन्होने उनकी खूब सराहना भी की।

इस दौरान अभिनेता को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिये लोगों जी लंबी कतारें लगी रही देव तृणमूल सांसद भी हैं देव ने पहले ही मिडिया को किसी भी तरह की कोई राजनितिक सवाल नही करने की अपील कर दी थी