मासस सम्मेलन: पूर्व MLA अरूप ने कहा BJP सिर्फ देश को लूट रही है।भाजपा के ढुल्लू महतो और पीएन सिंह पर भी जमकर साधा निशाना…

धनबाद(DHANBAD) धनबाद लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों की तरह मासस भी पूरी तरह से रेस में आ गयी है। धनबाद मासस प्रत्याशी जगदीश रवानी कार्यक्रम में उपस्थित होकर मासस के प्रति लोगो को विकास का भरोसा और विश्वास दिला रहे है। इसी कड़ी में चिरकुंडा के मासस कार्यालय में मासस निरसा से पूर्व विधायक अरूप चटर्जी के नेतृत्व में कार्यकर्ता सम्मेलन किया गया। कार्यक्रम मे सैकड़ो की संख्या में मासस कार्यकर्ता जुटे।

वही कुछ महिलाओं ने मासस का दामन थामा सभी को अरूप चटर्जी ने पार्टी में स्वागत किया। मंच से मासस नेताओ ने संबोधन करते हुए कहा कि भाजपा सिर्फ देश को लूट रही है। धर्म की राजनीति कर रही है। हिन्दू मुश्लिम कर देश के लोगो को लड़ा रही है। देश मे बेरोजगारी बढ़ गयी है। पिछले बार चुनाव में भाजपा ने जो चुनावी घोषणा किया था उसमें से के भी वादे पूरे नही नही किया। जमीनी जो भी समस्या होती है मासस उसे दूर करती है

कांग्रेस, भाजपा को आम जनता के समस्या से कोई लेनदेन नही रहता है। अरूप चटर्जी और जगदीश रवानी ने भाजपा के ढुल्लू महतो और पीएन सिंह पर आरोप लगाते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कांग्रेस ने भी नए चेहरे को चुना है जो लोकसभा क्षेत्र के बाहर का है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…