प्राण प्रतिष्ठा से पहले मुकेश अंबानी का घर एंटीलिया हुआ राममय, दिखी ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियां, देखे वीडियो

22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर की ‘प्राण प्रतिष्ठा’ की पूर्व संध्या पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी का मुंबई आवास ‘जय श्री राम’ की कलाकृतियों से जगमगा उठा है. सबसे महंगे घर एंटीलिया का एक वीडियो में परिसर को रोशनी और दीयों के चित्रण और भगवान राम की जयकार करते हुए दिखाया गया है. मुकेश अंबानी, नीता अंबानी, ईशा-अनंत, आकाश-श्लोका और अनंत-राधिका नए राम मंदिर में ‘प्राण-प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए 22 जनवरी को अयोध्या में होंगे.

राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए रिलायंस द्वारा एक विशाल ‘भंडारा’ या ‘अन्न सेवा’ भी आयोजित किया गया था., देश भर के मंदिरों में उत्सव पूरे जोरों पर है. 22 जनवरी के आयोजन से पहले देशभर के विभिन्न मंदिरों ने भक्तों से इस दिन दीपोत्सव मनाने, भजन-कीर्तन करने और श्रीराम साधना पर ध्यान केंद्रित करने की अपील की गई थी .

News ANP के लिए अंजली चक्रवर्ती की रिपोर्ट….