धनबाद(DHANBAD) निरसा। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड बंगाल के इंटर स्टेट बॉर्डर मैथन चेक पोस्ट पर लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को एगारकुण्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी मधु कुमारी ने जांच का निरीक्षण किया एवं उनके नेतृत्व में कई वाहनों की जांच भी की गई। जानकारी देते हुए बीडीओ मधु कुमारी ने कहा कि लोकसभव चुनाव को लेकर जांच अभियान कि जा रही है। एक दूसरे राज्य से जो भी वाहन आना जाना कर रही है वैसे सभी वाहनों की सघन जांच की जा रही है।
वाहन में रखे सामान, बैग, डिक्की व व्यक्ति की तलाशी ड्यूटी पर तैनात जवानों द्वारा बारीकी तरीका से ली जा रही है।मौके पर दंडाधिकारी मौजूद है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी रिपोर्ट पाई जाती है वह जिला प्रशासन को भेजी जाती है। कहां की लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण एवं निरभिज्ञ तरीका से करना है प्रसाशन का लक्ष्य है। किसी भी तरह के कोई चुनाव में खलल डालने वाले वस्तुओं पर विशेष ध्यान दी जा रही है।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply