BCCL ब्लॉक टु द्वारा काली मंदिर जमुनिया स्थित स्नेह स्मृति उपवन में होली मिलन समारोह का किया गया आयोजन….

बाघमारा(BAGHMARA):बी सी सी एल ब्लॉक टु द्वारा काली मंदिर जमुनिया स्थित स्नेह स्मृति उपवन में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

होली मिलन समारोह में ब्लॉक टु महाप्रबंधक चितरंजन कुमार, अपर महाप्रबंधक शशिभूषण प्रसाद, परियोजना पदाधिकारी के के सिंह, प्रबंधक के के दत्ता, क्षत्रीय प्रबंधक ई एन एम शम्भूशरण, नोडल अधिकारी राजीव रंजन, कार्मिक प्रबंधक संजय कुमार भारती, पी के झा अजय कुमार यादव, उत्तम कुमार झा.

वही श्रम संगठन के प्रतिनिधि उत्तम कुमार पांडेय, चंद्रशेखर राय, केशव पासवान, नकुल महतो, प्रताप बर्णवाल, गोपाल चंद गोप, रविन्द्र सिह, सुरेश राय, बसंत परमार बलदेव वर्मा, सुरेश चौहान, एच एन पांडेय, बिनोद पांडेय, हेमलाल महतो, उमेश नोनियाँ समेत कई श्रमिक शामिल थे।महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने श्रम संगठनो के प्रतिनिधियों को अबीर गुलाल लगाया।

इस अवसर पर महाप्रबंधक चितरंजन कुमार ने कहा कि कोलइंडिया सिर्फ कोयले का उत्पादन ही नही करता वालिक अपने श्रमिकों के साथ पर्ब और त्यौहार में मिलकर खुशी मानता है।इस अवसर पर मिथलेश चौबे की टीम और अधिकारियों, कोयला मज़दूरों के साथ मिलकर होली गीतों पर जमकर झूमे। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाए।मिष्ठान ब्योजनो को मिलजुल कर खाएं।

NEWS ANP के लिए बाघमारा से धर्मेंद्र सिंह की रिपोर्ट