कोनार डैम में के पास इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस लगा बांग्लादेशी गिद्ध पकड़ाया…हजारीबाग पुलिस और वन विभाग जांच में जुटी…

हकारीबाग(HAJARIBAGH) झारखंड के हजारीबाग के विष्णुगढ़ से बड़ी खबर सामने आयी है। विष्णुगढ़ के कोनार डैम में एक प्रवासी पक्षी गिद्ध पकड़ा गया है। गिद्ध पर बांग्लादेश का डिवाइस लगा हुआ है।गिद्ध के पैर में रिंग लगा हुआ है।गिद्ध काफी थका हुआ भी लग रहा है।

हजारीबाग पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। मौके पर पुलिस और प्रशासन के बड़े अधिकारी पहुंचे हुए हैं। हालांकि पुलिस भी इस मामले में कुछ बोल नहीं रही है। लेकिन आसपास लोग डरे हुए हैं, साथ ही गिद्ध के पैर में लगे रिंग में ढाका लिखा है और कुछ नंबर भी अंकित है।..इधर वन विभाग को भी सूचना दी गई है..पुलिस और वन विभाग दोनों मामले की जांच में जुटी है..

NEWS ANP के लिए हजारीबाग से ब्यूरो रिपोर्ट…