बलियापुर प्रखंड प्रभारी नाजिर पर 50 लाख के गबन का आरोप, सरकारी पैसा अपने खाते में डाले, बीडीओ ने थाने में की शिकायत…

धनबाद(DHANBAD)प्रखंड कार्यालय में 50 लाख की सरकारी राशि का गबन हुआ है गबन का आरोप प्रखंड के प्रभारी नजीर खलील अहमद पर लगा है।इस बाबत प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बलियापुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी बीडीयो ने आवेदन के साथ पुलिस को 155 पन्नों की आंतरिक जांच प्रतिवेदन भी सोपे है।

जांच प्रतिवेदन के अनुसार प्रभारी प्रखंड नाजिर खलील ने ट्रेजरी बिल के माध्यम से पहली बार 13 लाख 49 हजार 617 रुपए की सरकारी राशि का ट्रांसफर अपनी निजी खाते में कर लिया दूसरी किस्त में चेकों के माध्यम से 7लाख17 सौ रुपए निकाल लिए फिर फर्जी वाउचरों का इस्तेमाल कर चेकों को ट्रेजरी के जरिए 21 लाख 32 हजार 149 रुपए की राशि की निकासी कर ली।

इसके अलावा दूसरे लोगों के खातों में भी सरकारी पैसा ट्रांसफर किया और फिर उनसे नगद मैं राशि प्राप्त कर ली। गबन को अंजाम देने के लिए बगैर उचित आदेश के प्रभारी नाजिर ने एक मद से दूसरी मद में राशि स्थानांतरित की ओर फिर चेकों के माध्यम से निकासी कर ली इसके लिए फर्जी बिलों का भी सहारा लिया गया प्रभारी नाजिर ने गड़बड़झाले को 4 साल में अंजाम दिया.

शिकायत के अनुसार नजीर खलील ने दिलीप लाइट सिंदरी निशु लाइट बलियापुर महतो जनरल स्टोर बलियापुर गोपी स्वीट्स प्रिया हार्डवेयर विकी डेकोरेटर सहित कई दुकानों व प्रतिष्ठानों के नाम पर फर्जी वाउचर प्रस्तुत कर बड़े पैमाने पर सरकारी राशि का निकासी की मोहम्मद नूर अमन अंसारी प्रखंड संवेदक कर्मचारी मोहम्मद जुल्फिकार फरुद्दीन सकरुद्दीन अंसारी के खाते में सरकारी राशि भिजवाकर बाद में नाजिर खलील अहमद अपने निजी खाते में उक्त रुपए ट्रांसफर कर दिया।

NEWS ANP के लिए बलियापुर से अरविंद सिंह बुंदेला के भोला बाउरी की रिपोर्ट….