एक 9 एमएम पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ एक युवक गिरफ्तार…
गुप्त सुचना के आधार पर जीआरपी ने आसनसोल रेलवे स्टेशन पर की छापेमारी…
धनबाद रेलवे स्टेशन से आसनसोल मे सफलाई करने के लिए हथियार लेकर चढ़ा था युवक…
स्टेशन पर बढ़ाई गई कड़ी सुरक्षा वेवस्था, जाँच शुरू
आसनसोल, पश्चिम बंगाल आसनसोल रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पाँच पर उदयपुर से कोलकाता जाने वाली उदयपुर सिटी कोलकाता एक्सप्रेस पर मे सफर कर रहे एक 21 वर्षीय युवक करण शाहा उर्फ़ रोहन साहा नाम के एक युवक को आसनसोल जीआरपी के जवानो ने एक 9 एमएम पिस्टल और चार जिंदा कारतूस के साथ धर दबोचा है, जीआरपी की अगर माने तो उन्होने गुप्त सुचना के आधार पर यह छापेमारी की थी,
उनको यह खबर मिली थी की एक युवक धनबाद से 9 एमएम पिस्टल और चार जिंदा कारतूस लेकर चढ़ा है, उन्होने यह भी कहा की वह युवक आसनसोल मे किसी को वह हथियार सफलाई करने वाला था, उन्होने यह भी कहा की युवक पूछताछ मे अपना घर कभी आसनसोल के लोवर चेलीडांगा तो कभी उषा ग्राम का रहने वाला बता रहा है, साथ मे युवक ने अपने पिता का नाम विकाश साहा बताया है, फिलहाल युवक के द्वारा दिए गए बयानों की जांच जीआरपी कर रही है, की उसके द्वारा दिए गए बयान मे कितनी सत्यता है, उसके अलावा जीआरपी हथियार के साथ पकड़े गए युवक की क्राइम हिस्ट्री भी खंगाल रही है,

जिसमे जीआरपी यह जानना चाहती है की युवक पहली बार हथियार तस्करी के धंधे से जुड़ा है या फिर इससे पहले भी वह हथियार तस्करी मे कहीं पकड़ा गया है, या फिर हथियार तस्करों के गैंग मे यह पहले से ही सक्रिय है, यहीं नही बंगाल मे छट्ठे चरण का मतदान 25 मई को होना है, ऐसे मे मतदान होने मे महज 72 घंटे ही बाकी रह गए हैं, इन 72 घंटों से पहले झारखंड के धनबाद से पश्चिम बंगाल के आसनसोल मे 9 एमएम पिस्टल के साथ जिंदा कारतूस का सफलाई होना एक अलग ही अनहोनी का इसारा करती है,
वह इस लिए की आसनसोल एक ऐसा शहर है जिस शहर से पश्चिम बंगाल का बांकूड़ा और पुरुलिया जिला सटा हुआ है, यूँ कहें तो इन दोनों जिलों का आसनसोल मे बॉर्डर लगता है और बांकूड़ा से सटा हुआ जिला मिदनापुर और झाड़ग्राम है, जीआरपी की टीम हथियार के साथ पकड़े गए युवक से यह जानने की कोसिस कर रही है की वह छट्ठे चरण के होने वाले मतदान के दौरान बंगाल के इन जिलों मे किसी की सोंची समझी साजिस के तहत कोई अशांति फैलाने की तैयारी तो नही चल रही थी, अगर चल रही थी तो अशांति फैलाने वालों की हिस्ट्री भी जीआरपी खंगालने की प्रयास कर रही है, साथ मे हथियार तसकरी करते पकड़े गए युवक के पुरे नेटवर्क तक पहुँचने का भी प्रयास जीआरपी कर रही है, वहीं आसनसोल रेलवे स्टेशन पर जिआरपी ने कड़ी सुरक्षा वेवस्था भी बढ़ा दी है, स्टेशन के प्रवेश व निकासी द्वार पर भी हर यात्रियों की जाँच की जा रही है, इसके अलावा ट्रेनों मे भी गहमी से जाँच की जा रही है
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट ..

Leave a Reply