कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के ठिकानों पर छापेमारी, इसके अलाव 17 अन्य जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।

झारखंड(JHARKHAND) में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय ED की कार्रवाई शुरू हो गई है रांची सहित कई जगहों पर ईडी ने छापेमारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद और एक सीओ के कई ठिकानों पर एक साथ ईडी की टीम रेड कर रही है।

छापेमारी धुर्वा सहित राजधानी रांची के कई इलाकों में एक साथ जारी है।
बता दें कि झारखंड में एक बार फिर से प्रवर्तन निदेशालय ने कार्रवाई की है।

बताया जा रहा है कि जमीन में घपला, अवैध कब्जा और ट्रांसफर पोस्टिंग जैसे मामलों को लेकर ईडी यह रेड कर रही है। कांग्रेस की बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, सीओ शशि भूषण के ठिकानों सहित कुल 17 स्थानों पर ईडी ने एक साथ दबिश दी है कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास और कई अन्य ठिकानों पर एक साथ रेड की जा रही हैं।

NEWS ANP के लिए संतोष की रिपोर्ट.