धनबाद(DHANBAD): कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह को लोकसभा चुनाव में सभी सामाज का समर्थन मिल रहा है. इसी क्रम में कुमारधुबी में जिनकुदर ब्रह्मस्थान में चौहान समाज की बैठक हुई. जहा सैकडों की संख्या में चौहान समाज के लोग जुटे.
बैठक में विचार विमर्श के बाद सभी ने एक स्वर में कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के समर्थन की घोषणा कर दी. बैठक में जुटे बाघमारा विधानसभा के कन्हाई चौहान ने बताया कि किस तरह भाजपा प्रत्याशी ढुलू महतो ने चौहान समाज को प्रताड़ित किया है.
कन्हाई ने बताया कि बाघमारा के चौहान समाज ने बढ़चढ़ कर ढुलू का समर्थन किया लेकिन ढुलू ने हमेशा समाज के लोगों को ठगने का काम किया. चौहान समाज के लोगों पर बार बार फर्जी मुकदमा करवाया. वहीं हरेंद्र चौहान ने बताया कि ढुलू महतो ने सभी को ठगने का काम किया है. ढुलू का मदद करने वालों को भी धोखा देना,
उसकी फिदरत में शामिल हैं. उन्होंने कहा कि यदि ढुलू धनबाद का सांसद बन जाता है तो पूरे धनबाद लोकसभा में आतंक का माहौल हो जाएगा. अपराध चरम पर हो जाएगा. व्यवसाइयों में साथ ही आम लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा.
इसके बाद सभी ने ढुलू का विरोध करते हुए अनुपमा के समर्थन कि घोषणा कर दिया. बैठक में जयप्रकाश चौहान, नरेश चौहान, प्रकाश चौहान, राजू चौहान, सुदामा चौहान, भोला चौहान, कालेश्वर चौहान, साधुचरण नोनिया, रमेश चौहान, बिहारी चौहान, राजेन्द्र भुइयां आदि लोग मौजूद थे.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply