स्वामी विवेकानन्द जयंती,युवा दिवस के मौके पर एयरपोर्ट डे मनाने काआह्वान: अनिल कुमार जैन..

धनबाद(DHANBAD)निरसा। मिशन एयरपोर्ट धनबाद को सहयोग देने को लेकर धनबाद नया बाजार निवासी अनिल कुमार जैन ने एक मुहिम छेड़ी है..

उसी मुहिम के तहत धनबाद जिले वासियों से निवेदन किए हैं कि आगामी 12 जनवरी स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के मैके पर धनबाद जिला वासी एयरपोर्ट डे के रूप में मनाने का आह्वान किया गया है जिसके तहत श्री जैन ने धनबाद के सभी माननीय विधायक,सांसद आम जनता एवं समाजसेवी संगठनों को भी को मुहिम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की के लिए आग्रह किया है

श्री जैन ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि धनबाद के बरवाअड्डा के पास 12 जनवरी को हवाई पट्टी में सभी धनबाद वासी एक शपथ धनबाद के सर्वांगीण विकास के लिए एकत्रित होकर एक विशाल रैली निकाली जाएगी

जो इस शोभा यात्रा में शामिल नहीं हो सकते हैं वह सभी जहां है वहीं पर शपथ लेंगे, शोभा यात्रा रानी तालाब,बरटंडन, कंबाइंड बिल्डिंग, एसएसएलएनटी कॉलेज होते हुए रणधीर वर्मा चौक जाएगी रास्ते में जो भी महापुरुष की प्रतिमा मिलेगी उन्हें नमन करते हुए आगे बढ़ेंगे।

बड़े ही दुर्भाग्य की बात है देश के कोयले की राजधानी कहे जाने वाले अपना धनबाद आज हवाई अड्डा के लिए जूझ रहा है जिसके लिए धनबाद के जनता ने यह ठाना है कि धनबाद में एयरपोर्ट बनना है मिलकर लड़ेंगे तभी यह सपना को पूरा कर पाएंगे इसी के तहत सभी जिला वाशियों को निमंत्रण दिया जा रहा इसी के तहत निरसा विधायक श्रीमती अपर्णा सेनगुता से इस मुहिम में शामिल होने के लिए न्योता देने आया हूँ।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..