पचंबा के हरिचक स्थित भाजपा जिला कार्यालय में गुरुवार को पार्टी की एक संगठनात्मक बैठक आहूत की गई..

गिरिडीह(GIRIDIH): बैठक में मुख्य अतिथि के तौर पर केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी मुख्य रूप से उपस्थित रही।

इस बैठक में पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता और कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे। बैठक के दौरान आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर गहन मंथन किया गया। लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की गई और क्षेत्र में घूम-घूम कर 2014 से अब तक के भारत सरकार के विकास योजनाओं की जानकारी लोगों को बताने की बात कही गई।

बताया गया कि अब बहुत ही कम समय लोकसभा चुनाव 2024 में रह गया है इसको लेकर पार्टी को बूथ स्तर पर और मजबूत बनाना है। इस बाबत अन्नपूर्णा देवी ने कहीं की वर्ष 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी बने उसके बाद से भारत तेज गति से आगे बढ़ा है आज भारत का गुणगान विश्व में हो रहा है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में घूम-घूम कर मोदी की गारंटी वाली योजना बताना है वही वर्ष 2047 तक भारत को जो विकसित भारत बनाना है इसके बारे में भी अवगत कराना है मंत्री ने कहीं की विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरुआत झारखंड की धरती से हुई थी और इसका लक्ष्य है कि अंतिम व्यक्ति तक विकास योजनाओं को पहुंचाना और 2047 तक विकसित भारत बनाना है उन्होंने सभी नेता कार्यकर्ताओं को आगामी लोकसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से लग जाने की बात कही।

मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ रविंद्र कुमार राय,जमुआ विधायक केदार हजर, बगोदर के पूर्व विधायक नागेंद्र महतो भाजपा जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कोडरमा सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव दिलीप वर्मा कामेश्वर पासवान छोटे लाल यादव सुनील पासवान समेत सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

NEWS ANP के लिए गिरिडीह से अजय चौरसिया की रिपोर्ट..