दिल्ली : इस बार मकर संक्रांति 15 जनवरी 2024 को मनाई जाएगी. सूर्य के उत्तरायण होने पर खरमास भी समाप्त होगा और सारे मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. इस बार की मकर संक्रांति बहुत खास मानी जा रही है क्योंकि इस दिन सालों बाद कुछ दुर्लभ योग का संयोग बन रहा है जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू होंगे.
मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है. ऐसे में इस दिन विशेष राशियों का भाग्य सूर्य की तरह चमक उठेगा. ज्योतिषाचार्य और काशी विश्वनाथ मंदिर के ट्रस्टी सदस्य पंडित दीपक मालवीय ने आगे बताया कि 15 जनवरी 2024 को मकर संक्रांति पर 77 सालों के बाद वरीयान योग और रवि योग का संयोग बन रहा है.
इस दिन बुध और मंगल भी एक ही राशि धनु में विराजमान रहेंगे, इन ग्रहों की युति राजनीति, लेखन में कार्य कर रहे लोगों के लिए बहुत लाभदायक होती है.वही कतरास तेतुलमारी के पंडित जे शास्त्री ने बताया कि इस बार मकर सक्रांति 14 के बजाये 15 जनवरी को होगा.कहते है कि हर तीन वर्ष में बदलाव होता है.
NEWS ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट..

Leave a Reply