धनबाद(DHANBAD) निरसा।कुमारधुबी स्थित कालीमण्डा बानी मंदिर क्लब एवं माही क्रिकेट द्वारा आयोजित अमिताभ चौधरी मेमोरियल T20 महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे साल का खेल रविवार की सुबह धनबाद क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह के मौजूदगी में शुरुआत हुई।
टूर्नामेंट का शुरुआत माही क्रिकेट क्लब कुमारधुबी एवं गिरिडीह की क्रिकेट टीम के साथ हुई। जिसमे टॉस जीतकर गिरिडीह की टीम बल्लेबाजी को चुना। टूर्नामेंट के शुरुआत में मुख्य अतिथि मनोज कुमार सिंह, विशिष्ट अतिथि विनय सिंह एवं उत्तम विश्वास को गुलदस्ता एवं शाल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों इन खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें बेहतर खेल के लिए प्रोत्साहित किया। कहा कि आने वाले समय में महिलाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर काफी संभावनाएं हैं। सभी खिलाड़ियों को बेहतर तरीके से तैयारी एवं खेलने की सलाह दी।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Leave a Reply