आसनसोल, पश्चिम बंगाल मे लोकसभा चुनाव की चल रही सरगर्मी के बिच आसनसोल पहुँचे जाटाधारी बाबा ने अपनी भविष्यवाणी करते हुए यह दावा किया है की आसनसोल ही नही बल्कि पुरे देश मे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जीत होगी, यहीं नही उन्होने यह भी दावा किया की बंगाल मे कुछ सीटें ममता को भी मिलेगी पर अधिकतर सीटें मोदी को मिलेगी, जाटाधारी बाबा ने यह भी कहा की वह वैसे तो पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले हैं, पर उन्होने 17 वर्ष की उम्र मे ही अपना घर छोड़ दिया था और वह अधात्म की दुनिया मे देश भर्मण करने निकल गए
और वह देश के तमाम मंदिरों धर्म स्थलों पर जाकर देश की भलाई के लिए भगवान् से प्रार्थना कर रहे हैं, उन्होंने कहा वह आसनसोल पहली बार आए हैं वह राजनीती पर कभी चर्चा नही करते और ना ही वह राजनीती को पसंद करते हैं, क्योंकि अभी राजनीती का मतलब है महिलाओं के ऊपर अत्याचार उनके साथ रेप उनकी तस्करी उन्होंने कहा ममता और मोदी दोनों समान है दोनों अच्छे हैं किसी को ख़राब नही बोला जा सकता जो दल लेकर चलेगा दल के साथ रहेगा वह अच्छा कहलाएगा, आसनसोल पहुँचे जटाधारी बाबा के दर्शन के लिए इलाके के लोग भारी संख्या मे पहुँच रहे हैं
और उनका आशीर्वाद लेकर जा रहे हैं लोगों का यह मानना है की जटाधारी बाबा का भविष्यवाणी कभी गलत नही होती वह जब भी जो कुछ भी कहते हैं वह सच साबित होता है, वह अक्सर लोगों को एक दूसरे की भलाई एक दूसरे की मदद और सहायता करने की सिक्षा देते हैं, एक दूसरे के सुख -दुख मे साथ देने की बात करते हैं, उनका मानना है की ऐसा करने से भगवान उनका साथ देते हैं उनके लिए भगवान हमेशा कुछ अच्छा सोंचते और करते भी हैं,
उन्होंने कहा वह यही सोंच लेकर लोगों के दिलों मे एक दूसरे के प्रति प्रेम और सदभावना जगाने के लिए एक ऐसी कठिन रास्ते पर निकल पड़े हैं जिस रास्ते से उनका लौटना बहोत मुश्किल है, कोई इंसान तो नही बल्कि उनके इस कठिन घड़ी मे ईश्वर उनके साथ हैं
NEWS ANP के लिए आसनसोल से अमरदेव की रिपोर्ट…

Leave a Reply