बनारस(BANARAS) : यूपी का वाराणसी एक खूबसूरत शहर है.इस शहर में लोग घूमने फिरने के साथ नए साल का जश्न मनाने भी आते है.वाराणसी शहर के करीब कई सारे वॉटर फॉल भी है जो बेहद खूबसूरत है.
इन जगहों पर भी आप नए साल का जश्न मना सकते है.खास बात यह है परिवार के साथ नए साल के सेलिब्रेशन के लिए यह जगह सबसे बेस्ट है.
वाराणसी शहर से 70 एनएफ। किलोमीटर दूर चंदौली जिले के नौगढ़ के जंगलों में राजदारी और देवदारी वॉटर फॉल है.खूबसूरत जंगलों के बीच यह वॉटर फॉल पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र होता है.70 मीटर की उचांई से यहां चंद्रप्रभा डैम से छोड़ा गया पानी गिरता है जो बेहद खूबसूरत अहसास कराता है.
इसके अलावा शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर लखनिया दरी वॉटर फॉल है.यह वॉटर फॉल वाराणसी से सटे मिर्जापुर जिले में आता है.यहां 100 मीटर की ऊंचाई से ऊंचे ऊंचे पेड़ो के बीच पानी का झरना टूरिस्टों को अलग अनुभूति कराता है.एनएफ
मिर्जापुर जिले में ही सिद्धनाथ दरी वॉटर फॉल भी है जो अच्छा पिकनिक स्पॉट है.इस वॉटर फॉल में भी आप नए साल के जश्न की खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं.
इसके अलावा वाराणसी से करीब 95 किलोमीटर दूर सोनभद्र जिले में मुक्खा वॉटर फॉल है.इस वॉटर फॉल में बेलन नदी का पानी ऊंचे नीचे पत्थरों से होते हुए करीब 50 फीट की ऊंचाई से गिरता है.यह नजारा बेहद आकर्षक होता है जो आपको जन्नत का अहसास कराती है.
News ANP के लिए बनारस से ब्यूरो रिपोर्ट..

Leave a Reply