आजसू ने की लोकसभा क्षेत्र के 14 प्रभारियों के नामों की घोषणा

रांची (RANCHI)आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो के निर्देशानुसार शनिवार को आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) को लेकर सभी 14 लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारियों के नामों की घोषणा की गई।

घोषणा के अनुसार राजमहल लोकसभा (Rajmahal Lok Sabha) क्षेत्र से अकिल अख्तर एवं चतुरानन्द पाण्डे, दुमका से जोनाथन टुडू, अजय सिंह एवं तरूण गुप्ता, गोड्डा से ब्रजमोहन कुमार एवं खालिद खलील, चतरा से पारस सिंह एवं अशोक गहलोत, कोडरमा से अर्जुन बैठा, संतोष सहाय एवं अजीत वर्णवाल, गिरिडीह से लम्बोदर महतो एवं नजरूल हसन हाशमी, धनबाद से उमाकांत रजक, रांची से हसन अंसारी एवं राजेंद्र मेहता, जमशेदपुर से रामचंद्र सहिस, स्वपन सिंहदेव एवं बनबिहारी महतो, सिंहभूम से दामू बानरा, सिद्धार्थ महतो एवं डॉ रीना गोडसरा, खूंटी से प्रो॰ शरद चंद्र महतो, राम रतन महतो, रमेश मुण्डा एवं डॉ गुंजल ईकिर मुण्डा, लोहरदगा से डॉ देवशरण भगत, पलामू से कुशवाहा शिवपूजन मेहता, सतीश कुमार एवं संजय रंजन सिंह, तथा हजारीबाग से परमेश्वर महतो, विजय साहू एवं विकास राणा लोकसभा प्रभारी बनाए गए हैं।

News ANP के लिए कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट