एक मां ने बच्चे धसरदार हथियार से वार कर जान से मारने का किया प्रयास, जीवन मौत के बीच लड़ रहा मासूम।

धनबाद(DHANBAD) निरसा।चिरकुंडा थाना क्षेत्र के झरियापाड़ा में सोमवार की रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। जब एक मां ने अपने ही नवजात बच्चे पर धारदार हथियार से हमला कर जान से मार देने का प्रयास किया।

बच्चा अभी जीवन और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है। घटना की सूचना मिलते ही चारों तरफ सनसनी फैल गई। चिरकुंडा थाने की पुलिस उक्त महिला को पड़कर थाने ले आई है। वही घायल बच्चे का इलाज पश्चिम बंगाल आसनसोल के एक अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि सोमवार की रात अचानक अपने डेढ़ साल के बच्चे को उसके चेहरे एवं गले पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसके कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

हमला करते वक्त बच्चें के चाची की नजर पड़ी और वह झपट्टा मार कर बच्चों को उसे छुड़ा लिया। अन्यथा बच्चें की जान मौके पर ही चली जाती। यह घटना दिल दहला देने वाली थी की एक मां अपने ही बच्चे पर हमला कर उसे जान से करने का प्रयास किया। हालांकि इस संबंध में स्थानीय लोगों का कहना है

कि मां हर वक्त अपने बच्चों को कलेजे से लगाकर रखती थी। पता नहीं उसे क्या हुआ कि सोमवार की रात उसको जान से मार देने का प्रयास करने लगी। लोगों ने यह भी बताया कि महिला मानसिक रूप से पीड़ित है। फिलहाल बच्चा जीवन और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहा है।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…