खडी टैक्टर को बाइक सवार ने पिछे से मारी जोरदार टक्कर, दोनो का मौत..

पाकुड़(PAKUD): जिले के महेशपुर शहरग्राम मुख्य मार्ग पर चमरखी के नजदीक रविवार देरशाम खडी ट्रैक्टर को पिछे से बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार देने से घटना स्थल पर ही बाइक सवार दोनो युवक का मौत हो गया ।


मिली जानकारी के मुताबिक महेशपुर थाना क्षेत्र के भंटन्दा निवासी कमल सरकार और कागजपुर निवासी अरूण सरकार एक बाइक मे सवार होकर महेशपुर जा रहे थे इसी दरम्यान चमरखी के पास सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को पिछे से टक्कर मार दिया ।

जिससे मौके पर ही दोनो युवक का मौत हो गया । घटना की सूचना पर महेशपुर पुलिस मौके पर पहुच ट्रैक्टर जब्त करते हुए दोनो शव बरामद कर महेशपुर थाना ले आई । उधर परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है

NEWS ANP के लिए पाकुड़ से जयदेव की रिपोर्ट.