(DHANBAD) निरसा। निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशरी पंचायत अंतर्गत मामूली विवाद में हिंसक झड़प की खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार तेज बाईक चलाने से एक बच्चे को मामूली चोट आने से दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प हुई है। यह मामला निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत खुशरी मोड़ का बताया जा रहा है।स्थिति को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है
इस झड़प में कई लोगों के गंभीर रुप से जख्मी होने की खबर आ रही है। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। पूरा इलाका पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में हैं पुलिस हर गतिविधियों पर रख रही हैं नजर।
NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट..

Leave a Reply